फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के घर आया नन्हा मेहमान

पत्नी सोनम ने दिया बेटे को जन्म खेलपथ संवाद बेंगलूरु। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने बेटे को जन्म दिया है। पारिवारिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम फिलहाल बेंगलुरु के एक नर्सिंग होम में हैं। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।। बुधवार सुबह 11:11 बजे सोनम ने बेटे को जन्म दिया। दिलचस्प बात यह है कि सुनील ने सोशल मीडिया पर कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है।.......

खेल प्रतिभाओं को मिला आरएनटीयू स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षक और खिलाड़ी सम्मानित खेलपथ संवाद भोपाल। हमें खेल को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी की बजाय मुख्य सब्जेक्ट की तरह ही महत्व देने की आवश्यकता है तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन को बेहतर कर पाएंगे। खिलाड़ियों को भी खेलों को किसी डिग्री प्रोग्राम की तरह सीरियस होकर उसमें मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार पढ़ाई कर आप अच्छे पद पर पहुंचते हैं, उसी प्रकार खेलों .......

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया प्रगनाननंदा के माता-पिता का सपना

प्रगनाननंदा के माता-पिता को एक इलेक्ट्रिक कार उपहार में दी शतरंज चैम्पियन ने उनकी दरियादिली को दिया धन्यवाद खेलपथ संवाद चेन्नई। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर प्रगनाननंदा के माता-पिता को एक इलेक्ट्रिक कार उपहार में दी है।  प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी प्रगनाननंदा ने हाल ही में शतरंज विश्व कप में शानदार प्.......

41 साल बाद चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू

खेलों में मेडल लाने वालों को मिलेंगे 6 करोड़ रुपए खेलपथ संवाद मनीमाजरा (चंडीगढ़)। चंडीगढ़ में सोना लाने वाले खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी। मंगलवार को स्पोर्ट्स डे के मौके पर 41 साल बाद चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू करते हुए खिलाड़ियों के लिए 6 करोड़ रुपए तक का नगद पुरस्कार रखा गया है। यह राशि हरियाणा के बराबर और पंजाब से दोगुनी है।  यह घोषणा शहर के प्रशासक बनवानीलाल पुरोहित ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्टर -7 के.......

शटलकॉक एशियन चैम्पियनशिप के विजेताओं का जोरदार स्वागत

हांगकांग में फहराया तिरंगा, गुरुग्राम में हुआ अभिनंदन खेलपथ संवाद गुरुग्राम। हांगकांग में 22 से 26 अगस्त 2023 के बीच हुई शटलकॉक एशियन चैम्पियनशिप में गुरुग्राम के गांव सिकंदरपुर घोसी निवासी खिलाड़ी योगेश व मनीष ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों ने कांस्य व रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। मंगलवार को गृह क्षेत्र लौटे खिलाड़ियों का गुरुग्राम के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया तथा तिरंगा लहराते हुए उनके सम्मान में जुलूस निकाला। .......

समालखा की बेटी पोमिनी ने रचा इतिहास

20 साल में बनी युवा अधिवक्ता खेलपथ संवाद समालखा। खंड के गांव पावटी की एक छात्रा पोमिनी ने सिर्फ 20 साल की आयु मे लाॅ ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। गीता इंस्टीट्यूट ऑफ़ लॉ की छात्रा पोमिनी ने सबसे कम आयु में बीबीए, एलएलबी कोर्स को पूरा कर लिया है। पोमिनी ने 6000 में से 3940 मार्क्स प्राप्त किए। पोमिनी ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा आशा दीप स्कूल, समालखा से प्राप्त की। इसके बाद उन्हो.......

खेलनहारों की अकर्मण्यता से हर रोज हारते हॉकी खिलाड़ी

अलीगढ़ का महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम बना मजाक खेलपथ संवाद अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक ही मैदान पर हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट सहित अन्य खेल होते हैं। हॉकी या अन्य खेलों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को शॉट, हिट या किक से चोट लगने का भय रहता है। इस वजह से वह अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पाते हैं। इस दिशा में न खेल निदे.......

नेशनल डार्ट्स चैम्पियनशिप में कानपुर के प्रियम का कमाल

डबल गोल्ड जीत उत्तर प्रदेश को किया गौरवान्वित बेस्ट महिला फेयर प्ले खिलाड़ी का खिताब अर्चिता के नाम खेलपथ संवाद कानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर ऑल इंडिया डार्ट्स संघ द्वारा इस खेल की 21वी वर्षगांठ पर प्रभु जगन्नाथ की पुण्य धरा पुरी (उड़ीसा) में प्रथम इंडिपेंडेंस कप डार्ट्स नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने धाक जमा दी। कानपुर का प्रियम न केवल एकल बल्.......

लखनऊ के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अहमदाबाद में मचाएंगे धमाल

आईसीएसी रीजनल ताइक्वांडो में रुद्राक्ष, हुसैन मेहंदी, पंखुड़ी ने जीते स्वर्ण  खेलपथ संवाद लखनऊ। हाल ही में उद्योग नगरी कानपुर में हुई आईसीएसी की रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ के रुद्राक्ष मिश्रा, हुसैन मेहंदी और पंखुड़ी वर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल स्वर्णिम सफलता हासिल की बल्कि अहमदाबाद में चार अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप की टिकट भी कटा ली। राजधानी के यह होनहार चौक स्टेडियम लखनऊ में अप.......

मेरठ की पारुल चौधरी ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हंगरी में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी 11वें स्थान पर रहीं। उन्होंने इसमें 9:15.31 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ पारुल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड हासिल कर पेरिस ओलम्पिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्टीपलचेज में ब्रुनेई एथलीट विन्फ्रेड मुटिले यावी ने 8:54.29 के समय के साथ स्वर्.......